Rokthok Lekhani
Follow @rokthoklekhani
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पहुंची तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि फिल्म स्टार शाहरुख खान को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। ममता ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि अगर हमें लड़ाई जीतनी है तो लड़ना होगा और आवाज उठानी होगी।
ममता सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनेताओं, जजों और तमाम फिल्मी हस्तियों के बीच एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक क्रूर अलोकतांत्रिक पार्टी है। देश इस जनशक्ति (मैनपॉवर) से प्यार करता है न कि मसल पॉवर से। अगर हम एकजुट हुए तो जीतेंगे। ममता ने फिल्म निर्देशक महेश भट्ट को संबोधित कर कहा, ‘महेश जी, आपको टारगेट किया जा चुका है और शाहरुख खान को टारगेट किया जा रहा है। अगर हमें जीतना है, तो लड़ना पड़ेगा।
ममता ने कार्यक्रम में मौजूद तमाम मशहूर हस्तियों से कहा कि राजनीतिक पार्टी के तौर पर आप हमारा मार्गदर्शन कीजिए और सलाह दीजिए। इससे पहले ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने इशारों-इशारों में राहुल गांधी पर निशाना बनाते हुए कहा कि कोई व्यक्ति कुछ न करे और सिर्फ विदेश में ही रहे तो काम कैसे चलेगा? अगर आप (राहुल गांधी) फील्ड में नहीं रहेंगे तो बीजेपी आपको बोल्ड कर देगी।
ममता ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा बनाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस और लेफ्ट हमारे खिलाफ बंगाल में लड़ सकते हैं तो हम कांग्रेस के खिलाफ क्यों नहीं लड़ सकते। ममता ने इस दौरान संकेत किया कि वह महाराष्ट्र में चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि जहां पर क्षेत्रीय पार्टियां अच्छा काम कर रही हैं, हम वहां नहीं जाएंगे।
Click to Read Daily E Newspaper
Download Rokthok Lekhani News Mobile App For FREE
Click to Follow us on Google News