Rokthok Lekhani
Follow @rokthoklekhani
मुंबई : राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस कोल्हापुर के बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे पर थे। इस दरम्यान कोल्हापुर के शाहूवाड़ी चौक में मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री का आमना-सामना हो गया। दोनों नेताओं की मुलाकात की गवाह भारी भीड़ रही।
इस मुलाकात के बाद देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि हमारी मात्र इतनी ही चर्चा हुई कि इस स्थिति का स्थाई समाधान होना चाहिए। तत्काल मदद तो दी ही जानी चाहिए, लेकिन ऐसी घटना बार-बार हो रही है, ऐसे में स्थाई समाधान क्या हो सकता है? इसका प्रयास किया जाना चाहिए। फड़नवीस ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्होंने बैठक बुलाई तो हम आने के लिए तैयार हैं। यह पूछे जाने पर कि मुख्यमंत्री ने कुछ आश्वासन दिया है?
फड़नवीस ने कहा कि इतनी संक्षिप्त बातचीत में कोई आश्वासन नहीं दे सकता। विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री के संदेश भेजने के बाद देवेंद्र फड़नवीस शाहपुरी में रुक गए थे। इस दौरान फड़नवीस के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और प्रवीण दरेकर उपस्थित थे।
Click to Read Daily E Newspaper
Download Rokthok Lekhani News Mobile App For FREE
Click to Follow us on Google News