Rokthok Lekhani
Follow @rokthoklekhani
मुंबई : पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आरोपों की जांच जारी है। मामले में जांच कर रही चांदीवाल आयोग के सामने सोमवार को मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे समिति के सामने पेश हुए। वाजे के कहा कि, वह महज़ एक छोटे से मोहरे भर हैं।
परमबीर सिंह के महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ वसूली के आरोपों की जांच कर रही कमेटी के सामने बर्खास्त मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे पेश हुए। वाजे ने चांदीवाल कमेटी को बताता है कि, वह इस मामले में सिर्फ एक छोटा मोहरा है।
उन्होंने समिति से कहा कि, उन्हें उनपर भरोसा है। अब इस मामले में आगे मंगलवार को सुनवाई होगी। दरअसल महाराष्ट्र सरकार द्वारा नियुक्त चांदीवाल न्यायिक आयोग ने कई बार परमबीर सिंह को तलब किया है लेकिन वह आयोग के सामने अब तक पेश नहीं हुए हैं।
बता दें कि, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिख कर अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपए वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है।
हाईकोर्ट ने मामले में दायर याचिका की सीबीआई जांच का भी निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने बांबे हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश चांदीवाल की अध्यक्षता में जांच आयोग के माध्यम से आरोपों की समानांतर न्यायिक जांच शुरू की है। जांच आयोग ने सिंह को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था।
Click to Read Daily E Newspaper
Download Rokthok Lekhani News Mobile App For FREE
Click to Follow us on Google News