Rokthok Lekhani
Follow @rokthoklekhani
मुंबई : मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद संजय निरुपम का कहना है कि शिवसेना को लॉकडाउन शूट कर रहा है और वह जानबूझकर इसे हटाना नहीं चाहती। लॉकडाउन से मुंबई की जनता त्रस्त हो चुकी है। लोकल ट्रेनों में सफर की इजाजत नहीं मिलने से आम जनता और छोटे व्यापारी को भारी नुकसान हो रहा है, शिवसेना को आम लोगों की तकलीफ के बारे में सोचना चाहिए। Òहमारा महानगरÓ से सदिच्छा भेंट के दौरान उन्होंने यह बात कही।
राज्य की महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस की भूमिका पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गठबंधन में हमारी पार्टी तीसरे नंबर पर है, मंत्री भी तीसरे नंबर पर हैं, और उन्हें मिले विभाग भी तीसरे नंबर के हैं, लेकिन हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम नंबर वन पर आए। महाराष्ट्र का विकास कांग्रेस के राज में ही हुआ है, महाराष्ट्र को विकास का इंजन कांग्रेस ने ही बनाया है, और हर कांग्रेसी कार्यकर्ता चाहता है कि पार्टी राज्य में नंबर वन बने।
स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी के अपने दम पर चुनाव लड़ने की भूमिका का समर्थन करते हुए संजय निरुपम ने कहा कि मुंबई कांग्रेस के नए अध्यक्ष ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। कांग्रेस का आम कार्यकर्ता भी इसे पसंद करता है। दरअसल मुंबई मनपा में पिछले 30 साल से शिवसेना की सत्ता है और वह डिजास्टर हो गई है। हमें शिवसेना का विरोध करना ही होगा। शिवसेना को 30 साल दे दिए, अब बदलाव बेहद जरूरी है।
यह पूछे जाने पर कि राज्य की सत्ता में आप गठबंधन में हैं, ऐसे में मुंबई मनपा में शिवसेना के खिलाफ चुनाव कैसे लड़ पाएंगे? इसके जवाब में संजय निरुपम ने कहा कि भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस ने शिवसेना के साथ गठबंधन किया है, शिवसेना को सपोर्ट करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी नहीं है। वैसे भी मुंबई मनपा में कांग्रेस विपक्षी दल की भूमिका में है। उन्होंने कहा कि पार्टी का वजूद बचा कर रखना है, अपनी जमीन मजबूत करना है तो पहला स्टेज मनपा चुनाव ही होंगे।
संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जय श्रीराम पर ऐतराज नहीं है। हिंदू धर्म को मानना गलत नहीं है, लेकिन दूसरे धर्म के लोगों को छोटा बताना गलत है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नारायण राणे जिस पार्टी में जाते हैं, वह डूब जाती है। अभी वे भाजपा के साथ है। राणे के भाजपा में जाने से वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का भविष्य अच्छा नजर आ रहा है।
Click to Read Daily E Newspaper
Download Rokthok Lekhani News Mobile App For FREE
Click to Follow us on Google News