Rokthok Lekhani
Follow @rokthoklekhani
मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या नहीं जाएंगे । उन्होंने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। यह जानकारी राज ठाकरे ने शुक्रवार सुबह दी है। राज ने कहा है कि अयोध्या दौरा स्थगित करने के कारणों का खुलासा वह 22 जून को पुणे में होने वाली जनसभा में देंगे।
राज ठाकरे ने एक जनसभा में 5 जून के अयोध्या जाने की घोषणा की थी। इसके बाद मनसे ने बड़ी संख्या में वाहन और अयोध्या के होटल बुक किए थे। राज ठाकरे के दौरे का भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कड़ा विरोध किया था। बृजभूषण सिंह का कहना था कि राज पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगें। फिर अयोध्या में कदम रखें।
Click to Read Daily E Newspaper
Download Rokthok Lekhani News Mobile App For FREE
Click to Follow us on Google News