मुंबई : महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राकांपा नेता मुंडे (45) ने मंगलवार को खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत स्थिर है। मंत्री ने ट्वीट किया, ”मेरी तबीयत स्थिर है। मैं इलाज कराकर जल्द ही आपकी सेवा में हाजिर होउंगा।”इससे पहले मुंडे कोविड-19 से उबरे थे।
