Rokthok Lekhani
Follow @rokthoklekhani
मुंबई : मुंबई सेंट्रल जीआरपी की टीम ने एक 24 वर्षीय लड़की को उसके मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश और वीडियो भेजने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी मिलन यादव ने कुछ अन्य महिलाओं को भी इसी तरह के संदेश और वीडियो भेजे हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई मुंबई सेंट्रल जीआरपी ने की है। उन्होंने शुक्रवार को मजदूरी का काम करने वाले मिलन यादव को गिरफ्तार किया है। उसने 24 साल की एक लड़की को उसके मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने का आरोप है। पीड़िता दक्षिण मुंबई की रहने वाली है।
वह पांच नवंबर को अपने परिवार के साथ राजस्थान के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने गई थी। युवती जब राजस्थान के धार्मिक स्थल पर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर युवती को फोन आया।
यह कॉल एक अनजान नंबर से आया था। फोन उठाने के बाद आरोपी ने उसे वाट्सअप मैसेज देखने को कहा। युवती ने उससे पूछा कि वह कौन है। हालांकि, उसने तुरंत फोन रख दिया। शिकायतकर्ता ने जब अपना फोन चेक किया तो वह चौंक गई।
उसके वाट्सअप पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजा गया था। उस समय उसने अपने परिवार को कुछ नहीं बताया, लेकिन वह वापस लौट कर आई तो उसने वीपी रोड़ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाया।
Click to Read Daily E Newspaper
Download Rokthok Lekhani News Mobile App For FREE
Click to Follow us on Google News