Rokthok Lekhani
Follow @rokthoklekhani
मुंबई : मुंबई के पोइसर इलाके में एक सार्वजनिक शौचालय ढह गया और इस हादसे में 28 वर्षीय एक युवक घायल हो गया। एक निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शौचालय में फंसे तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारी ने कहा कि पोइसर में बिहारी टेकड़ी रोड पर कमलेश कंपाउंड में एक चॉल में स्थित शौचालय की दीवारें और छत सुबह आठ बजे ढह गई।
उन्होंने कहा कि उसमें चार लोग फंसे थे, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले सभी को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई गयी है।
Click to Read Daily E Newspaper
Download Rokthok Lekhani News Mobile App For FREE
Click to Follow us on Google News