Rokthok Lekhani
Follow @rokthoklekhani
मुंबई: किसी भी संकट में हमेशा सतर्क रहने वाली मुंबई पुलिस की ड्यूटी की दुनियाभर में सराहना हो रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज ग्रुप के अध्यक्ष और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के चेयरमैन विजय कलंत्री ने भारी बारिश के दौरान ड्यूटी पर तैनात मुंबई पुलिस के जवानों को रेनकोट बांटने की पहल की.
पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे-पाटिल, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध प्रकटीकरण) मिलिंद भरंबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध नियंत्रण) निकेत कौशिक की उपस्थिति में दिया गया. पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले द्वारा पुलिस अधिकारियों को रेनकोट वितरित किया गया। पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने मुंबई पुलिस की मदद करने की पहल करने के लिए विजय कालंत्री को धन्यवाद दिया।
Click to Follow us on Google News