बांसवाड़ा
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र के दावड़ीमाल इलाके में शादी में डीजे नहीं बजने से देने के कारण दूल्हे लाल सिंह उर्फ विनोद ने सात फेरों से पहले सुसाइड कर लिया। इससे की खुशियां गम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार युवक के घर में नोतरा कार्यक्रम के दौरान वह पूरी रात परिवार के लोगों के साथ था। सुबह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने दूल्हे की खूब तलाश की तब उसका शव एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। शादी से पहले सुसाइड करने की वास्तविक वजह तो सामने नहीं आई, मगर लोगों में चर्चा रही कि आत्महत्या के पीछे शादी में डीजे नहीं बजाने देने की बात हो सकती है। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी बात से इनकार कर दिया है।
मीडिया से बातचीत में एएसआई रमेशचंद्र मीणा ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। लाल सिंह उर्फ विनोद की बारात शुक्रवार को कुशलगढ़ के सारेल गांव में जानी थी। लाल सिंह का शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ उतरावकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। लाल सिंह परिवार में इकलौता लड़का था। उसके एक बड़ी बहन है। पिता की भी करीब 10 साल पहले मृत्यु हो चुकी है।